October 13, 2024

RATLAM : उत्साह और आतिशबाजी के साथ भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के स्वागत में निकली विशाल रैली, शहर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

तलाम,22 दिसंबर(इ खबर टुडे)। भाजयुमों के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के प्रथम नगर आगमन पर बुधवार को शहर में दमदार, प्रभावी और विशाल वाहन रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गो से निकली रैली में जीप पर सवार विप्लव जैन का जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर हार फूल और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

रैली की शुरुआत अंबेडकर ग्राउंड से हुई । रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में सुबह से ही जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा था। वाहन रैली दो बत्ती ,न्यू रोड, जेल रोड, आरोग्यंम, नाहरपुरा,डालू मोदी बाजार, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, रानी जी का मंदिर, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड अतिथि गार्डन पर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

भाजपा के सभी गुटों से जुड़े लोग

शहर में भारतीय जनता पार्टी के किसी युवा नेता की दमदार प्रभावी रैली बड़े समय बाद देखने को मिली। जीप में विप्लव जैन के साथ भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, अर्चित डागा,करणधीर बड़गोत्या, कृष्णा सोनी सहित अन्य मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी भी सवार रहे । रैली में और अलग-अलग जगह बने स्वागत मंच पर भाजपा के सभी गुटों से जुड़े लोग नजर आए।

रैली और अलग-अलग जगह स्वागत के अवसर पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, महेन्द्र कोठारी,राजेश मूणत, मनीष शर्मा, नितीन लोढा,राजेन्द्र राठोर, महावीर भरगट,लव गाँधी,गौरव मणूत,स्नेहिल उपाध्याय, सुमित पटेल, महेन्द्र भरकुंदिया, सिद्धार्थ कटारिया,रोमील मूणत,अर्पण कटारिया,उदित गादिया,शुभम कटारिया,सौरभ भण्डारी,अभिनव भटेवरा,कुश दख,सौरभ चपरोट,तुषार पोरवाल,विवेक सोनी,विनीत जैन,अंकित बोहरा,अभिषेक कटारिया,पलश पोरवाल,मयंक पोरवाल,पुनीत भंडारी,नमन मूणत आदी भी मौजूद रहे।

श्री कालिका माता मंदिर में दर्शन कर किया कन्या पूजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने प्रथम नगर आगमन के अवसर पर आयोजित विशाल वाहन रैली के पूर्व श्री कालिका माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कन्या पूजन भी किया। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव जी आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

You may have missed