October 10, 2024

Accident : एंबुलेंस सहित पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पांच की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

मुंबई,05अक्टूबर(इ खबर टुडे)। दशहरा की सुबह मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की एक साथ भीषण टक्कर हो गई जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 12 लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन इस से पहले की घायलों को एम्बुलेंस लेकर जाती तीन और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गईं। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में तीन की हालत गंभीर
इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सभी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।

You may have missed