May 19, 2024

महर्षि वाल्मिकी मंदिर में सामाजिक समरसता के साथ मनाया श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

रतलाम ,24जनवरी(इ खबर टुडे)। श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं अखंड ज्ञान आश्रम के संत श्री स्वरूपानंद जी के आतिथ्य में सुभाष नगर स्थित रतलाम जिले के एकमात्र महर्षि वाल्मिकी मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंत्री श्री काश्यप द्वारा प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और महर्षि वाल्मिकी जी के प्रतीक स्वरूप में उपस्थित बच्चों का तिलक लगाकर पुष्पहारों से स्वागत अभिनंदन किया गया।

श्री वाल्मिकी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री काश्यप* ने कहा कि आज महर्षि वाल्मिकी जी को याद करने का दिन है। प्रभु श्री राम का जो स्वरूप आज हमारे सामने है, वह महर्षि वाल्मीकि जी के कारण ही हम देख व समझ पा रहे है। प्रभु श्री राम ने जो आदर्श स्थापित किए हैं, वह अनुकरणीय है।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी गोविंद काकानी, भुपेन्द्र सोनी, राजेंद्र सिंह गोयल,अरविंद राजोरिया, राजेश कटारिया,अरविन्द सोनी, राजेश ओझा, रवि सोनी, राजेंद्र चतुर्वेदी ,गोपाल सोनी, विजय सोनी, डॉ. नंदकिशोर सोनी, आशीष सोनी, अंकित लूनिया, श्रीमती तारा सोनी, श्रीमती बिना तिवारी, श्रीमती कमलेश सोनी, वाल्मिकी समाज के कमल भाटी सहित क्षेत्रवासियों ने श्री चेतन्य काश्यप एवं संत श्री देव स्वरूपानंद जी का शाल श्रीफल के साथ सम्मान कर पुष्पहारों से स्वागत किया ।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुरेन्द्र सुरेका, विरेन्द्र वाफगांवकर, गोपाल काकानी, ऋषि शर्मा, भाजपा पदाधिकारी जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, अरुण त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सोनी, पार्षद अनिता कटारा, प्रभु नेका, सुदीप पटेल, कमल तिवारी, रमेश व्यास महर्षि वाल्मीकि जी का पूजन किया ।

गुरुदेव देवस्वरूपानंदजी ने आशीर्वाद उद्बोधन में* महर्षि वाल्मिकी की रचित वाल्मीकि रामायण के कारण ही आज देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य संभव हो पाया है | देश में श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव निर्मित करने में वाल्मिकीजी का अहम योगदान है।

इस अवसर पर मनोज शर्मा, प्रवीण सोनी, आशुतोष चौहान, राजेश उपाध्याय ,प्रीतेश गादिया, राजू चंदा सोनी ,आशीष सोनी, सूरज सोनी, संजय सोनी एवं नीता इसरानी पदाधिकारियों एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ एक संगत-एक पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की ।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds