June 30, 2024

रतलाम / जिले में अलग अलग कारणों से सात लोगो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम,28 जून (इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में पिछले चौबीस घंटे में अलग अलग थाना क्षैत्र में कई घटनाएं सामने आई है। जिसमे सात लोगो की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सभी मामलो में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्टेशन रोड थाना अंतर्गत मनीष शर्मा पिता बद्रीलाल शर्मा उम्र 34 निवासी रत्नेश्वर रोड रतलाम की कल दोपहर अचानक तबियत बिगडने लगी। जिसे तुरंत अस्पताल ले गए जहा डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित किया।

ताल थाना क्षैत्र अंतर्गत सवलीबाई पति कानाजी उम्र 55 साल निवासी शीशाखेडी को कल दोपहर एचपी पेट्रोल पम्प के सामने कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सवलीबाई को गंभीर चोट आई। सुचना पर पुलिस तुरंत अस्पताल ले गई जहा इलाज के दौरान घायल सवलीबाई की मृत्यु हो गई।

इसी तरह रावटी थाना क्षैत्र अंतर्गत हुकला पिता धुलजी कटारा भील उम्र 40 साल नि. ग्राम बड़ी सिंगत थाना थांदला जि.झाबुआ मंगलवार दोपहर अपने वाहन से ओल्ड सी.एम. राईजिंग स्कुल के पास आम रोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से हुकला गंभीर घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल ले गए जहा बुधवार को इलाज के दौरान हुकला की मृत्यु हो गई।

माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत राजु भाभर पिता वीरजी भाभर भील उम्र 30 साल नि.ग्राम पाटन जिला बांसवाड़ा राजस्थान को मंगलवार अचानक चक्कर आने लगे और गिर गया। जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार को राजू की मृत्यु हो गई।

बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद पिता संजय निनामा जाति भील उम्र 8 साल निवासी ग्राम कुडीपाडा को मंगलवार साप ने काट लिया। साप के काटने से जहर पुरे शरीर में फ़ैल गया। पडोसी मदनलाल उसे तुरंत अस्पताल ले गया जहा डॉक्टर ने जांच कर आज़ाद को मृत घोषित कर दिया।

नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकेश पिता गंगाराम भाटी उम्र 40 साल निवासी सेलाना मंगलवार को ग्राम मलवासा तालाब के पास आम रोड से गुजर रहा था तभी पीछे से कोई अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मुकेश गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में मुकेश को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान बुधवार सुबह मुकेश की मृत्यु हो गयी।

नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत सपना उर्फ लक्ष्मी पिता श्यामलाल बोडाना जाति बागरी उम्र 17 साल निवासी उसरगार ने किसी अज्ञात कारणों के चलते जहरीला प्रदार्थ का सेवन कर लिया। सुचना मिलने पर पिता श्यामलाल ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए जहा ड्प्क्टर ने जांच कर सपना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी मामलो में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

You may have missed