रतलाम

दिवंगत कांग्रेस नेता वासिफ काजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पंहुचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया और मीनाक्षी नटराजन

रतलाम,16 मार्च (इ खबरटुडे)। शहर के दिवंगत कांग्रेस नेता वासिफ काजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया और मीनाक्षी नटराजन रविवार को काजी हाउस पंहुचे। वरिष्ठ नेताओं ने काजी परिवार के सदस्यों से भेंट कर दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया रविवार दोपहर काजी हाउस पंहुचे। ग्र्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह अठाना, एडवोकेट कपिल मजावदिया, सोनू व्यास आदि भी उनके साथ थे। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन रविवार शाम को काजी हाउस पंहुची। कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी उनके साथ थे।

कांग्र्रेस नेताओं ने कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष और वासिफ काजी के अनुज सोहेल काजी, लियाकत अली काजी व काजी परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की। वरिष्ठ नेताओं ने स्व. वासिफ काजी द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Back to top button