February 1, 2025

भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवत शरण माथुर का निधन,बुधवार दोपहर होगा अंतिम संस्कार

mathur ji

भोपाल,14 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक,भाजपा के राष्ट्रीय संगठक भगवत शरण माथुर का आज रात्रि अचानक निधन हो गया। वे सत्तर वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तीन बजे किया जाएगा।

स्व.श्री माथुर के निजी सहायक शिव चौधरी ने बताया कि भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अपने निवास में रात्रि करीब साढे नौ बजे उन्होने अंतिम सांस ली। स्व. श्री माथुर अपने निवास के बाहर टहल रहे थे कि अचानक संभवत: दिल का दौरा पडा और उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा और दोपहर तीन बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। स्व.श्री माथुर के निधन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।

You may have missed