April 20, 2024

Molestation : एसडीएम सुनील झा के बेटे पर छेडछाड का प्रकरण दर्ज,दोस्त की पत्नी से की अश्लील हरकतें

इन्दौर,16 जुलाई (इ खबरटुडे)। झाबुआ जिले में पदस्थ एसडीएम सुनील झा के बेटे के खिलाफ इन्दौर के कनाडिया थाने में छेडछाड का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ अश्लील हरकतें की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,आरोपी दीपक पिता सुनील झा के विरुद्ध कनाडिया निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार रात को उनके पति का दोस्त दीपक झा उसके घर आया था। उस समय महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। दोस्त की अनुपस्थिति का फायदा उठा कर दीपक झा विवाहित के साथ अश्लील हरकतें करने लगा और महिला पर शारिरीक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने जैसे तैसे उससे पीछा छुडाया। बाद में अपने पति के घर आने पर उसने पति को सारा किस्सा सुनाया और फिर पति पत्नी ने कनाडिया पुलिस थाने पर पंहुच कर आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दीपक झा के विरुद्ध छेडछाड का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी दीपक झा पूर्व में भी आपराधिक प्रकरणों में आरोपी रह चुका है। उसके पिता एसडीएम सुनील झा के रतलाम पदस्थ रहने के दौरान उसने इन्दौर में पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की थी और पुलिसकर्मियों को अपने पिता के एसडीएम होने की धमकी भी दी थी। ज्ञात रहे कि एसडीएम सुनील झा सेवाकाल में पहली बार रतलाम में एसडीएम के पद पर पदस्थ हुए थे और उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा था। उन पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। रतलाम के बाद सुनील झा ने अपने सम्बन्धों का उपयोग करते हुए इन्दौर में एसडीएम के पद पर नियुक्ति करवा ली थी। वर्तमान में सुनील झा झाबुआ जिले में पदस्थ है। उनके पुत्र पर आए दिन अपने पिता के नाम पर दादागिरी करने के आरोप लगते रहते है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds