May 19, 2024

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी में संजय मित्र मंडल द्वारा मनाया जश्न

रतलाम,09 दिसंबर(इ खबर टुडे)। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नाम सामने आने के बाद जहा पुरे प्रदेश में उत्साह का मौहोल निर्मित हुआ है ,वही रतलाम शहर भी ऐसे अवसर पर जश्न मनाने में पीछे नहीं रहा। जहा भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ खुशिया मना रहे है वही संजय मित्र मंडल द्वारा भी ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी की गई।

जानकारी के अनुसार दोपहर में प्रदेश के नवीन मुख्यमंत्री के रूप में जैसे ही मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा चयनित हुए वैसे ही उनके समर्थक ख़ुशी से झूम उठे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है ,वही जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद मंदसौर, मल्हारगढ़ से लेकर उनके पैतृक गांव नीमच के रामपुरा में खुशी का माहौल रहा। रिश्तेदारों , परिचितों ने आतिशबाजी की।

इसी कड़ी में रतलाम शहर में संजय मित्र मंडल द्वारा नाहर पूरा चौराहे पर ढोल नगाड़ो के साथ आतिश-बाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान संजय शर्मा (मालिक ), प्रॉपर्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पीपाड़ा ,राजेश कटारिया ,प्रवीण आठे ,सोनू यादव ,कुलदीप माहेश्वरी , भाजपा पार्षद रणजीत टांक ,रवि शर्मा ,राजू सुरोलिया ,अशोक चौटाला ,दुर्गेश जाट ,सोनू कटारिया समेत कई लोग मौजूद रहे। इस बीच सभी ने ढोल और नारो के बीच डांस भी किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds