October 11, 2024

Ratlam news : राजस्व अधिकारियों, उप संचालक कृषि एवं उनके स्टाफ का वेतन रोका, सी एम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर कलेक्टर की कार्यवाही

रतलाम,16जून(इ खबर टुडे)। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सख्त कदम उठाते हुए जिले के सभी राजस्व अधिकारियों का माह जून 2022 का वेतन आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।

इनमें जिले के सभी एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार शामिल है। इसके अलावा कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने उप संचालक कृषि विजय चौरसिया एवं उनके पूरे जिले के स्टाफ का भी माह जून का वेतन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में निराशाजनक प्रदर्शन एवं शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लेने के फलस्वरूप आगामी आदेश तक रोक दिया है।

पेट्रोल डीजल आपूर्ति के संबंध में बैठक
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तथा नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत जिले में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आम उपभोक्ता को निर्बाध आपूर्ति के दृष्टिगत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की उपस्थिति में एक बैठक आज दोपहर 12:00 बजे नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमें डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता एवं आपूर्ति की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी ने बताया कि बैठक में कंपनियों के सेल्स ऑफिसर, पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित हुए। पंप संचालक अपने पेट्रोल पंप में संग्रहित डीजल-पेट्रोल के प्रारंभिक स्टाक की जानकारी के साथ उपस्थित थे।

You may have missed