May 16, 2024

Monsoon Session : राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर के बयान पर बवाल, भाजपा बोली- सोनिया देश से माफी मांगे

नई दिल्ली,28जुलाई(इ खबर टुडे)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में सोनिया गांधी से माफी की मांग की। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी।

संसद में गांधी प्रतिमा के पास निलंबित सांसदों का 50 घंटे तक दिन-रात धरना जारी है। हालांकि धरने के दौरान कुछ सांसद बिस्तर पर आराम फरमाते भी दिखे। भारी हंगामा के बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

निलंबित सांसदों का धरना प्रदर्शन जारी
संसद में गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दे रहे निलंबित सांसदों की खातिरदारी में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। इन सांसदों के लिए सुबह छह बजे चाय की व्यवस्था की गई तो सुबह आठ बजे नाश्ते की। हालांकि रातभर इन सांसदों को मच्छर ने परेशान भी किया।

मैं चाहता हूं मोदी सरकार गुजरात के लोगों से माफी मांगे: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मोदी सरकार और संसदीय कार्य मंत्री गुजरात के लोगों से माफी मांगें। भाजपा वहां 27 साल से राज कर रही है, राज्य में कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मैं चाहता था कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो।

मच्छर काटने से परेशान दिखे कांग्रेस सांसद
कांग्रेस के निलंबित सांसद मनिकम टैगोर ने एक सांसद के हाथ पर बैठे मच्छर का वीडियो भी ट्वीट किया और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि संसद परिसर में मच्छर हैं, लेकिन विपक्षी सांसद डरते नहीं हैं। मनसुख मंडाविया जी कृपया संसद में भारतीयों का खून बचाइए, बाहर अडानी उनका खून चूस रहे हैं।

TMC सांसद शांता छेत्री, मौसम नूर और AAP सांसद संजय सिंह ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। टीएमसी सांसद मौसम नूर ने कहा कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं है। हम चाहते हैं कि संसद में महंगाई पर चर्चा हो लेकिन हमें निलंबित कर दिया गया। हमारा 50 घंटे लंबा धरना जारी रहेगा।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds