May 14, 2024

Governor: भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कई राज्यों के गवर्नर बदले

नई दिल्ली,12फरवरी(इ खबर टुडे)। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल समेत 13 राज्यों के राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। महाराष्ट्र में विवादों से घिरे भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। रमेश बैंस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।

राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, तो सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल, मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds