mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल रतलाम प्रवास पर आएंगे

रतलाम ,01अप्रैल (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल 2 अप्रैल को रतलाम प्रवास पर आएगे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भेट करेगे और भाजपा की विस्तारित पदाधिकारी बैठक में शामिल होगे। भाजपा के संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा एवं जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय साथ रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा करेगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि श्रेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल सुबह नीमच से रतलाम आएगे। वे 10 बजे 80 फीट रोड़ स्थित वैशाली गार्डन मे पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर, पूर्व निगम अध्यक्ष, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व सहकारी बैक अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगे।

श्री जामवाल 11 बजे वैशाली गार्डन मे ही विस्तारित पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करेगे। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री तथा प्रकोष्ठों के जिला संयोजक की उपस्थिति अपेक्षित है।

Back to top button