Sunday Lockdown :कोरोना की चेन तोड़ने रतलाम फिर हुआ लॉक, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

रतलाम ,28 मार्च (इ खबरटुडे)। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए रतलाम एक बार फिर’ लॉक हो गई। शनिवार रात नौ बजते ही 33 घंटे (सोमवार सुबह छह बजे तक) का लॉकडाउन लागू हो गया।पुलिस सड़को पर घूमने वालो लोगो से पूछताझ कर रही है। वही लोगो घर में रहने की हिदायत दे रही है।
रविवार सुबह से ही रतलाम की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। कालोनियों के लोग सुबह से घरों में कैद रहे और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही बहुत कम नजर आ रही है। सभी प्रमुख सड़कों और बाजारों की दुकानें बंद हैं।
शहर में 200 स्थानों पर पुलिस तैनात है और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए हजारो पुलिसकर्मियों का अमला सड़कों पर है। पुलिस की गाडि़यां भी लगातार गश्त लगा रही हैं।
वही बीती रात लॉकडाउन का पालन कराने केलिए बाजारों में रात 8.30 बजे से सायरन बजने लगा। प्रशासन व पुलिस अफसरों ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि रात नौ बजे से पहले दुकानें बंद कर लें, वरना भारी जुर्माना लगाया जाएगा।