May 19, 2024

रतलाम/ रतलाम एसपी गौरव तिवारी का ट्रांसफर ,अभिषेक तिवारी रतलाम के नवीन एसपी

रतलाम,29 जनवरी (इ खबरटुडे)। शनिवार को ग्रह मंत्रालय भोपाल से प्रदेश के 6 अलग-;अलग जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के स्थान्तरण की सूची जारी की गई। जिसमे रतलाम जिले में लम्बे समय से एसपी के पद पर पदस्थ गौरव तिवारी का स्थान्तरण भोपाल में कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्रह मंत्रालय भोपाल से प्रदेश के 6 अलग-;अलग जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के स्थान्तरण की सूची जारी की गई। जिसमे मुरैना के उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ ललित शाक्यवार को भोपाल स्थित उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पदस्थ किया है।

जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस महा निरीक्षक भोपाल मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सीधी जिले में एसपी के पद पर पदस्थ किया है। जहा रतलाम के गौरव तिवारी को पुलिस अधीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है। मध्य प्रदेश के बालाघाट में एसपी के पद पर पदस्थ अभिषेक तिवारी को रतलाम का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds