October 12, 2024

BJP/भाजपा के युवा और महिला मोर्चा की रतलाम जिला कार्यकारणी घोषित,पार्टी में सक्रिय सदस्यों को मिली प्राथमिकता

रतलाम,09 मार्च (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें रविन्द्र पाटीदार एवं राहुल उपमन्यु जिला महामंत्री बनाए गए हैं।इस कार्यकारिणी की सूची में पार्टी में लम्बे समय से सक्रिय सदस्यों को प्राथमिकता मिली।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि गौरव मूणत, गोविंद डामोर, सिद्धार्थ कटारिया, शुभम गुर्जर, जलज सांकला, यादवेन्द्रसिंह लुनेरा, संदीप पोरवाल जिला उपाध्यक्ष, शुभम चौहान, संजय पांचाल, शिवांग शर्मा, नानालाल शाह, राहुल पाटीदार, संजय जाट, ॠषभ दुबे जिला मंत्री, सत्यजीतसिंह राजावत जिला कार्यालय मंत्री, मोहित तोमर, शिवम मूणत, शुभम पापटवाल, दिपेश डोडियार जिला सह कार्यालय मंत्री, सौरभ पगारिया जिला कोषाध्यक्ष, ॠषभ जैन, मनोज मेहता, किशन व्यास, परोक्ष भरावा जिला सह कोषाध्यक्ष, निलेश जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी, श्रीकांत शर्मा, दिलीप कारपेंटर, मनीष परमार, लोकेश अरोरा, किशोर कुमावत जिला सह मीडिया प्रभारी, अंकित राठौड़ जिला सोश्यल मीडिया प्रभारी, राज बैरागी, सिद्धार्थ मूणत, रवि हेमावत, सुभाष पटेल जिला सह सोश्यल मीडिया प्रभारी, प्रतीक विजयवर्गीय जिला पॉलिसी एण्ड रिसर्च प्रभारी, पीयूष मूणत, देवेन्द्र भारद्वाज, अरमान जैन, अभिषेक अवस्थी जिला सहपालिसी एण्ड रिसर्च प्रभारी, अरविंद सोमानी जिला आईटी सेल प्रभारी, रवि आंजना, अभिषेक वर्मा, जवाहर पाटीदार, महेन्द्रसिंह पंवार, मनन चन्द्रावत जिला सहआईटी सेल प्रभारी बनाए गए हैं।

भाजपा जिला महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुनम पटवा ने मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देश का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रतलाम विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पूजा वोहरा, दीनदयाल मण्डल में राखी व्यास, सूरजमल जैन मण्डल में सविता मेहता, अंबेडकर मंडल में रेखा गौतम एवं मुखर्जी मंडल में चेतना पाटीदार महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाई गई है।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नामली मंडल में सुनिता चौहान, धराड़ मंडल में ममता बैरागी, बांगरोद मण्डल में मीना उपाध्याय, शहीदचन्द्रशेकर आजाद मंडल में पूजा अजय टांक एवं शबरी मंडल में चंद्रकला पाटीदार, सैलाना विधानसभा के सरवन मंडल में प्रीति तोतला, रावटी मंडल में राजू निनामा, बाजना मंडल में जगवन्ता डामोर, राजापुरा मंडल में लक्ष्मीबाई चरपोटा, जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा मंडल में संतोष शर्मा, जावरा ग्रामीण मंडल में जयबाला व्यास, सुखेड़ा मंडल में संतोष धाकड़, पिपलौदा मंडल में अन्नपूर्णा देराश्री एवं अलोट विधानसभा क्षेत्र के आलोट मंडल में रीता परमार, ताल मंडल में दीपमाला सोनी, राजमाता सिंधिया मंडल में गोपीबाई पोरवाल एवं बड़ावदा मंडल में सरिता सोडानी अध्यक्ष बनाई गई है।

भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुनम पटवा ने मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देश का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें सुमन मेहता एवं अनिता पाहुजा रतलाम को जिला महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम की सपना दुबे, विष्णुकांता पांचाल, पद्मा पोरवाल, दिव्या शर्मा, मीना टांक, मनीषा सिलावट सैलाना, भारती पाटीदार बांगरोद जिला उपाध्यक्ष, जीवन ज्योति, सरिता लोढ़ा रतलाम, मंजु पांचाल जावरा, मीनाक्षी शर्मा धराड़ व विष्णु बाई पांचाल ताल को मंत्री बनाया गया है।

रत्ना पाल रतलाम महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष तथा कुसुम सोलंकी, सह कोषाध्यक्ष बनाई गई है। सीमा अग्रवाल कार्यालय मंत्री, दिशा चौहान सह कार्यालय मंत्री नियुक्त की गई है। सारिका दीक्षित सोश्यल मीडिया प्रभारी, किरण माहेश्वरी सह सोश्यल मीडिया प्रभारी, सुनीता श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी ललिता पंवार बनाई गई है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना खराड़ी, श्रीमती रजनी पाटीदार, श्रीमती प्रतिभा उपाध्याय, श्रीमती स्नेहलता धाकड़, श्रीमती शबाना बी, श्रीमती सीमा खराड़ी, श्रीमती पुष्पा राठौड़, श्रीमती आशा भाटी, श्रीमती मनीषा गुप्ता, श्रीमती वंदना जोशी, श्रीमती हंसा गेहलोत, श्रीमती अनिता चौहान, श्रीमती पार्वती सैनी, श्रीमती शंभुड़ीबाई, श्रीमती आशा नागर, श्रीमती रामकुंवर मानसिंग देवदा, श्रीमती राजेश्वरी वर्मा, श्रीमती तोतलीबाई, श्रीमती संध्या पाटीदार, श्रीमती पवित्राबाई धाकड़, श्रीमती मानकुंवर चौहान, श्रीमती ज्योति पाटीदार, श्रीमती मधुबाला चंद्रावत, श्रीमती लक्ष्मी गेहलोत, श्रीमती नेहा व्यास, श्रीमती सीमा बाबेल, श्रीमती सुनीता मेहता, श्रीमती ममता कुंवर, श्रीमती पुष्पा पांचाल, श्रीमती मंजू सिंघल, श्रीमती धापूबाई बम्बोरिया, श्रीमती आशा रावल, श्रीमती मधुबाला हरोड़, श्रीमती अलका चौहान को शामिल की गई है।

भाजपा जिला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रतलाम शहर विधानसभा के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल में राजेश बैरागी, सूरजमल जैन मण्डल आयुष पडियार, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल में राहुल रांका, डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल में जयेश जाजोरिया एवं कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल में चिराग असरानी मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि नामली मण्डल में राहुल पाटीदार, धराड़ मण्डल में संदीप पोरवाल, शबरी मण्डल में गौरव टांक, शहीद चंदशेखर आजाद मण्डल में महेन्द्रसिंह राठौर, बांगरोद मण्डल में आशीष धाकड़, सैलाना मण्डल में सुरेश लबाना, सरवन मण्डल में पिंकेश परमार, रावटी मण्डल में अरविंद पोरवाल, बाजना मण्डल में रौनक गांधी, जावरा नगर मण्डल में विश्वास शर्मा, जावरा ग्रामीण मण्डल में जितेन्द्रसिंह सिसौदिया, पिपलौदा मण्डल में प्रफुल्ल जैन, सुखेड़ा मण्डल में रीतिक जोशी, आलोट मण्डल में पुष्पराजसिंह सोलंकी, ताल मण्डल में शुभम राठौड़ (भैया राम), बड़ावदा मण्डल में सौरभ हिंगड़, श्रीमंत राजमाता सिंधिया (खारवाकलां) में नारायणसिंह बिलावली को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

You may have missed