May 17, 2024

रतलाम :कोरोना का क़हर जारी ,7 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले ,एक की मौत

रतलाम,30 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में एक बार फिर कमी दर्ज की गई। साल के आखरी दिन जिले के अलग अलग क्षेत्रों से केवल 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आये है। वही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी है। इस प्रकार में कोरोना से मरने वालो की सख्या 78 हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार आज के नामली की 79 वर्षीय महिला ,काटजू नगर रतलाम की 27 वर्ष की महिला ,पीएनटी कॉलोनी के 46 वर्षीय पुरुष ,ग्राम बांगरोद की 80 वर्षीय महिला ,राजीव नगर की 77 वर्षीय महिला ,जावरा के सागर मोती परिसर के 45 वर्षीय पुरुष तथा 40 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव मिले है।
वही रतलाम के टाटा नगर निवासी 60 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष आज मौत हो गई। मृतक को 22 दिसंबर को भर्ती किया गया था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds