May 19, 2024

रतलाम : कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में बढ़ोतरी ,आज 18 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम ,12 जनवरी (इ खबर टुडे)। कोरोना वैक्सीन से पहले रतलाम जिले में एक बार फिर मरीजों की सख्या में वृद्धि होने लगी है। मंगलवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों से 18 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये। जिसके बाद जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या 4428 हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के धामनोद की 21 वर्षीय युवती, ग्राम बीबड़ोद के 65 वर्षीय पुरुष, रतलाम के रामगढ़ की 85 वर्षीय महिला 90 वर्षीय पुरुष, नामली की 85 वर्षीय महिला, पिपलोदा की 52 वर्षीय महिला, रतलाम रेलवे कॉलोनी की 40 वर्षीय महिला, मित्र निवास कॉलोनी के 35 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी के 52 वर्षीय पुरुष, अंबिका नगर के 35 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार बड़ावदा के 80 वर्षीय पुरुष, रतलाम के अरिहंत परिसर की 55 वर्षीय महिला, गंगासागर की 61 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर की 28 वर्ष की महिला, सुमंगल गार्डन के 26 वर्षीय पुरुष, सुयोग परिसर के 63 वर्षीय पुरुष ,मिड टाउन की 25 वर्षीय महिला तथा इंदिरा नगर के 36 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल18 पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds