March 29, 2024

रतलाम / महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

रतलाम,26मार्च(इ खबर टुडे)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा लगातार केंद्र की जनविरोधी नीतियों एवं महा घोटालों की आवाज उठाई जा रही थी उसी कारण राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता अलोकतांत्रिक तरीके से समाप्त कर दी गई। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम चौराहे स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह का आयोजन किया गया। साथ ही डॉ विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की भी निंदा की गई।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, श्रीमती कोमल धुर्वे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना पुरोहित शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कुसुम चाहर रामचंद्र धाकड़, अमर सिंह शेखावत पार्षद नासिर कुरेशी, वहीद शेरानी, सलीम बागवान, नीलोफर खान, फखरुद्दीन मंसूरी व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी, गणेश यादव, संजय रावल, मुकेश कोठारी, जगदीश अकोदिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महमूद खान शेरानी, सेवादल प्रशिक्षक संगीता कांकरिया, हरविंदर सिंह नांद्रा, रमेश शर्मा, जाकिर हुसैन, साबिर भाई, इकरार चौधरी, रशीद अंसारी, वीरपाल सिंह,, यंग ब्रिगेड सेवादल धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र हाडा, जितेंद्र पडियार, मनोज खोईवाल, साजिद कप्तान, अभिजीत सुराणा, किशन दा, पीयूष बाफना, धर्मेंद्र मंडवारिया विजय उपाध्याय देवेंद्र वैराल, साजिद कुरेशी, युसूफ मंसूरी, दिलीप शर्मा, अनिल गुर्जर, विजय उपाध्याय, मनोज शर्मा, रमेश शर्मा छोटू चावड़ा पवन जैन सादिक भाई शांति गवली, सतीश राठौड़ सुरेश राठौड़ रशीद अंसारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दशरथ भावर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नामली सुशील नागर, ब्लॉक कांग्रेस रतलाम ग्रामीण रामकरण पाटीदार जी, राजीव जी देवड़ा, लाल सिंह जी दरबार, युवा ग्रामीण अध्यक्ष गौरव पोरवाल, शुभम पाटीदार, भंवर गिरी, मांगीलाल जी, पूर्व सरपंच लक्ष्मीकांत जी, बाबूलाल जी राठौड़, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हिना शेख आरिफा कछुआया, अनु धवाई शानू शाह शिखा पाठक रानी देवड़ा तबस्सुम खानसहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ! इसके पश्चात सभी कांग्रेस जनों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष का संकल्प दिलाया गया। अंत में आभार प्रदर्शन वेनू हरिवंश शर्मा ने किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds