May 14, 2024

Ratlam जिले में कोरोना ब्लास्ट : एक साथ मिले 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रतलाम,03 नवंबर(इ खबर टुडे)। रतलाम जिले लम्बे समय के बाद एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हो गया। जहां बीते कुछ दिनों से पॉजिटिव मरीजों की सख्या में लगातार कमी आ रही थी। वही मंगलवार को जिले में कोरोना बलास्ट के साथ 17 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है। जिले में अचानक बढ़े कोरोना मरीजों से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मंच गया है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के लक्कड़पीठा के 83 वर्षीय पुरुष, गणेश नगर के 48 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर के 36 वर्षीय पुरुष, विद्या विहार कॉलोनी कस्तूरबा के 30 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी के 80 वर्षीय पुरुष, देवी सिंह कॉलोनी के 33 वर्षीय पुरुष 31 वर्षीय महिला 4 वर्षीय बालिका, बापू नगर की 52 वर्षीय महिला, ऑफिसर कॉलोनी की 32 वर्ष की महिला, सुयोग परिसर की 27 वर्षीय महिला, रिटायर्ड कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला, सज्जन मिल के सामने की 65 वर्षीय महिला, नाह टा कॉलोनी जावरा के 35 वर्षीय पुरुष, ग्राम सरवन की 28 वर्षीय महिला 30 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 17 पॉजिटिव मरीज समाने आये है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds