May 20, 2024

Ratlam/ अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पीने से युवक की मौत

रतलाम ,20 दिसम्बर(इ खबर टुडे)। जिले के सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसकी आज अल्प सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुनील पिता लालसिंह मईड़ा 18 वर्षीय निवासी ग्राम बोरदा ने अज्ञात कारणों से सुबह करीब 4 बजे घर में रखे कीटनाशक को पी लिया। जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे सरवन के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील को रतलाम जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

जहां उपचार के दौरान सुबह 5.30 बजे सुनील ने दम तोड़ दिया। उपचार कर रहे डॉक्टर रोशन मंडलोई ने मृतक की मौत की पुष्टि कर शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया। जहां आज दोपहर तक सुनील के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया जायेगा। उक्त मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds