April 29, 2024

Hindu New Year : हिन्दू नववर्ष के स्वागत में राष्ट्र सेविका समिति ने निकाली महिलाओं की वाहन रैली,बडी संख्या में महिलाएं हुई शामिल(देखिये लाइव विडियो)

रतलाम,22 मार्च (इ खबरटुडे)। हिन्दू नववर्ष गुडी पडवा के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा महिलाओं की वाहन रैली निकाली गई,जिसमें बडी संख्या में महिलाओं ने हिस्सेदारी की। महिलाओं की यह वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी।

राष्ट्र सेविका समिति की वाहन रैली प्रात: सात बजे कालिका माता मन्दिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। रैली में बडी संख्या में महिलाएं दो पहिया वाहनों पर सवार होकर चल रही थी। वाहन रैली में शामिल महिलाएं अपने हाथों में भगवा झण्डे लेकर चल रही थी।

महिलाओं की यह वाहन रैली कालिका माता मन्दिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के कई प्रमुख मार्गों से गुजरी। यह वाहन रैली कालिका माता मन्दिर से निकल कर टीआईटी रोड , स्टेशन रोड दो बत्ती चौराहा,न्यूरोड लोकेंद्र टॉकीज, सैलाना बस स्टेंड शहर सराय से धानमंडी बजाज खाना चांदनी चौक चौमुखी पुल घास बाजार डालू मोदी चौराहा नाहरपुरा से मेहंदी कुई बालाजी मंदिर से कोर्ट चौराहा होते हुए पुनः कालिका माता मंदिर पहुंची। रैली समाप्त कर कलिका माता मंदिर पहुंची सेविकाओं ने मंदिर परिसर में माता की आराधना में गरबा नृत्य किया और श्री राम स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

वाहन रैली में राष्ट्र सेविका समिति की श्रीमती प्रतिमा सोनटक्के,सुनीता छाजेड,श्रीमती वैदेही कोठारी,श्रीमती बंसी सांकला,भाजपा नेत्री अनिता कटारिया,श्रीमती रजनी जोशी,सीमा सिसौदिया,रीटा जैन,रश्मि पण्डित,रश्मि जोशी,सपना पुरोहित,सरोज परमार,श्रीमती वैशाली,रुपाली तबकडे, मीना भावसार,नूतन भट्ट समेत अनेक महिलाएं शामिल थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds