May 16, 2024

विवाहिता से दुष्कर्म, विरोध करने पर कर दी पिटाई,आरोपी फरार

बिलासपुर,01फरवरी(इ खबर टुडे)।सरकंडा क्षेत्र में परिचित युवक ने विवाहिता के घर में जाकर दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट और दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने इसकी जानकारी पति को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस से दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने पति के साथ एक निजी संस्थान में काम करती थी। यहां पर मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना अंतर्गत सनकपाट में रहने वाला कलेश्वर बर्मन(33) भी काम करता था। एक साथ काम करने के कारण दोनों के बीच परिचय था। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने महिला के पति से भी दोस्ती कर ली। इसके बाद वह महिला के घर आने लगा। पति के नहीं रहने पर वह महिला को धमका कर दुष्कर्म करता था। इससे महिला परेशान हो गई थी।

पति गया था बाहर, मौके का उठाया फायदा
मंगलवार को महिला का पति काम से बाहर गया था। इसी दौरान युवक उसके घर आ गया। उसने महिला से जबरदस्ती शुरू कर दी। इसका विरोध करते हुए महिला ने अपने पति को जानकारी देने की बात कही। इस पर युवक ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट के साथ ही युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह भाग निकला। पति के लौटने पर महिला ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

बदनामी के डर से नहीं दे रही थी जानकारी
महिला ने बताया कि उसके पति के नहीं होने पर युवक घर आ जाता था। इसके बाद वह जबरदस्ती करता। महिला बदनामी के डर से इसकी जानकारी पति को नहीं दे रही थी। वहीं, एक ही संस्थान में काम करने के कारण भी वह डरी हुई थी। युवक ने काम छोड़कर दूसरे जगह काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी वह घर आकर जबरदस्ती करता। इससे महिला परेशान थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds