May 17, 2024

Rape case: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में मंदसौर के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज

रतलाम,08 नवंबर (इ खबर टुडे)। एक महिला को शादी का ­झांसा देकर दुष्कर्म करने पर दो पुलिसकर्मी भाईयों पर एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों भाई मंदसौर में पुलिस विभाग में पदस्थ हैं और उनके खिलाफ रतलाम में प्रकरण दर्ज किया गया है। रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने महिला थाने पहुंचकर रविवार सुबह शिकायत दर्ज करवाई।
उसने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी दोस्ती पुलिस आरक्षक मनोजसिंह पिता शिवकरण सिंह मूल निवासी दमनपुर कानपुर, हाल मुकाम मंदसौर के साथ हुई थी। फेसबुक कर आरक्षक मनोज ने कहा था कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है। दोस्ती होने के बाद महिला के जन्मदिन पर मनोज ने उसे मंदसौर बुलाया जिसपर महिला मंदसौर चली गई। मनोज स्टेशन पर लेने आया और फिर महू-नीमच रोड पर अपने किराये के कमरे में उसे लेकर गया। वहां मनोज ने अपने हाथ से चाय बनाकर पिलाई जिसमें महिला के अनुसार उसने कुछ मिला दिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसने वापस रतलाम जाने की बात कही। इसपर मनोज ने बताया कि ट्रेन जा चुकी है और अगले दिन सुबह ही अगला साधन मिलेगा। मनोज की गश्त होने से रात को वह पिपलिया मंडी चला गया जबकि महिला कमरे पर सो गई। देर रात को तबीयत बिगड़ने पर वह बाहर निकली तो उसने देखा कि मनोज का भाई नीरजसिंह वहां था जिसने महिला को पकड़ लिया। इस दौरान धक्कामुक्की में महिला सीढियो से फिसल गई। इसके बाद उसने मनोज को फोन पर नीरज की जानकारी दी तो मनोज तुरंत कमरे पर आ गया और दोनों भाईयों ने उससे माफी मांगी और शिकायत नहीं करने की मिन्नतें की।

शादी करने का किया वादा

महिला ने बताया कि मनोज ने उस रात बताया कि वह शादीशुदा नहीं है और उससे शादी करेगा। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह रतलाम सरकारी अस्पताल भर्ती हुई तो भी मनोज मिलने आया और दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद मनोज ने कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन हर बार शादी की बात पर टालता रहा। अंत में परेशान होकर महिला ने डीआईजी को भी शिकायत की थी जिसके बाद मनोज ने शादी के लिए शपथ पत्र भी बनवाया लेकिन तब भी टाल गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनोज और नीरज दोनों के खिलाफ बलात्कार का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds