April 28, 2024

Married Women Raped : तीन बच्चों की मां के साथ बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य भी,आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,1 मार्च (इ खबरटुडे)। शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां के साथ बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,बलात्कार की शिकार पीडीत महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 24 वर्ष पहले हुआ था। इस विवाह से उसे दो पुत्र और एक पुत्री हुई थी। महिला के पति की मृत्यु वर्ष 2020 में हो गई थी। इसके बाद उक्त महिला ने काटजू नगर निवासी योगेन्द्र सिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन महिला के दूसरे पति का व्यवहार महिला के साथ अत्यन्त क्रूरता पूर्ण था इसलिए मात्र तीन माह बाद वह अपने दूसरे पति से अलग रहने लगी थी।

पीडीता ने पुलिस को बताया कि पिछले ग्यारह महीनों से वह अपने दूसरे पति से अलग रह रही है और उसका दूसरे पति से कोई सम्बन्ध नहीं रह गया था। परन्तु विगत 5 जनवरी और 30 जनवरी को आरोपी योगेन्द्र सिंह उर्फ गोलू बाबा आधी रात के समय उसके घर आया और उसने महिला के साथ जबर्दस्ती बलात्कार किया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और साथ ही अप्राकृतिक कृत्य भी किया। आरोपी ने महिला को यह धमकी भी दी कि अगर उसने इस बात की रिपोर्ट पुलिस से की या किसी अन्य को बताया,तो वह उसे जान से खत्म कर देगा।

आरोपी की धमकी से महिला बुरी तरह डर गई थी। लेकिन आखिरकार वह थाने पंहुची और उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार की धारा 376 और अप्राकृतिक कृत्य की धारा 377 भादवि का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds