mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

क्राइम ब्रांच के पूर्व प्रभारी रमेश तिवारी का इन्दौर में निधन,शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

रतलाम,31 मार्च (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश पुलिस में लम्बे समय तक कार्यरत रहे और क्राईम ब्रान्च प्रभारी रहे रमेश तिवारी का आज दोपहर इन्दौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनकी पार्थिव देह को रतलाम लाया जा रहा है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि स्व.श्री तिवारी लम्बे समय तक रतलाम क्राईम ब्रान्च के प्रभारी रहे। जिले के कई अनसुलझे ह्त्या जैसे गंभीर अपराधों को सुलझाने में उनकी विशेष भूमिका रही थी। स्व.श्री तिवारी को अंघे कत्लों की गुत्थी सुलझाने का विशेषज्ञ माना जाता था। अडवानिया में हुए अत्यन्त रहस्यमय तिहरे हत्याकाण्ड को भी स्व.श्री तिवारी ने ही सुलझाया था। संगीन अपराध करने वाले कई अपराधियों को उन्होने सींखचों के पीछे पंहुचाया था। पुलिस सेवा छोडने के बाद उन्होने नारायणी पैलेस होटल का व्यवसाय प्रारंभ किया था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्व श्री तिवारी विगत कुछ समय से पेट सम्बन्धी समस्याओं से ग्र्रस्त थे। बीती रात उनका स्वास्थ्य अधिक खराब होने से उन्हे इन्दौर के बाम्बे हास्पिटल में भर्ती कराया गया था,जहां आज दोपहर उन्होने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को रतलाम लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

Back to top button