May 4, 2024

Fake Mawa : डेयरी फार्म पर छापा,वनस्पति घी मिलाकर बनाया जा रहा था नकली मावा ;231 किलो मावा,17.6 किलो वनस्पति घी,10.58 किलो क्रीम जप्त

उज्जैन,11 मई(इ खबर टुडे/ ब्रजेश परमार )। प्रशासन ने खाघ सुरक्षा अधिकारियों के दल के साथ मंगलवार देर रात उन्हेल के पास खजुरिया खाल पगारिया स्टेण्ड, उन्हेल स्थित माँ भवानी डेयरी फार्म पर छापामार कार्यवाही की है। यहां वनस्पति घी मिलाकर नकली मावा बनाते पाया गया है।दल ने यहां से 231 किलो मावा , 17.6 किलो वनस्पति घी , 10.58 किलो क्रीम जप्त किया है।

मंगलवार प्रशासन के पास पहुंची सूचना पर देर रात को प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में खाघ सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग के दल ने यह छापा मार कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने माँ भवानी डेयरी फार्म में वनस्पति मिलाकर मावा बनते पाया । दल ने मौके पर बनते पाये गये एवं 09 ट्रे में रखे हुए मावा में से 05 मावा के नमूनें, 01 केन में रखी गयी क्रीम में से क्रीम का नमूना, 02 प्लास्टिक के टब में रखे गये घी में से घी का नमूना एवं प्लास्टिक के टब, प्लास्टिक की बालटी एवं 15 लीटर प्लास्टिक टीन में रखे गये वनस्पति में से नमूनें संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे हैं। मौके पर संग्रहित कर रखा गया 231 किलोग्राम मावा, 17 किलो 600 ग्राम वनस्पति , 22 किलोग्राम घी, 65 लीटर दूध, 10 किलो 580 ग्राम क्रीम जप्त किया गया।राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीडी शर्मा ने बताया कार्रवाई कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर की गई। नायब तहसीलदार नागदा नवीन छलोत्रे के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने छापा मार कार्रवाई को नियमानुसार अंजाम दिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds