October 12, 2024

Love Jihad : हार्डवेअर इंजीनियर अमजद ने राहुल शर्मा बनकर महिला स्वास्थ्य कर्मी को बनाया लव जिहाद का शिकार,

खंडवा,23मार्च(इ खबर टुडे)। खंडवा शहर के घासपुरा क्षेत्र निवासी अमजद ने राहुल शर्मा बनकर महिला स्वास्थ्य कर्मी को लव जिहाद का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। शादीशुदा होने के बावजूद उसने महिला को प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो राहुल बने अमजद की असलियत सामने आई। अमजद ने कहा कि वह उससे तभी शादी कर सकता है जब वह अपना धर्म बदलकर मुस्लिम धर्म अपनाए।

मामला मोघट थाना क्षेत्र का है। दुबे कालोनी निवासी 42 वर्षीय महिला जो कि एक अस्पताल में काम करती है मंगलवार रात में मोघट थाने पहुंची। यंहा महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल मामला कुछ इस तरह है कि अमजद कंप्यूटर हार्डवेअर इंजीनियर है। वर्ष 2017 में अमजद अस्पताल में कम्प्यूटर सुधारने पहुंचा था। यहां उसकी मुलाकात महिला कर्मचारी से हुई थी। तब अमजद ने अपनी पहचान छुपाते हुए अपना नाम राहुल शर्मा बताया था। इसके बाद अमजद उर्फ राहुल शर्मा ने महिला कर्मचारी से दोस्ती की ओर से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला उसे हिन्दू समझकर उसकी बातों में आ गई। इसके बाद उसने महिलाकर्मी को शादी करने मे झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब पांच साल से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म होगा अपनाना
महिला राहुल बने अमजद को शादी के लिये कहती थी तो वह उसकी बात को टाल जाता था। इसके बाद महिलाकर्मी ने अपने स्तर पर राहुल के बारे में पता किया तो उसका सच सामने आया। वह राहुल शर्मा नही बल्कि अमजद खोकर निवासी घासपुरा है। यही नही वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अमजद को उसकी असलियत बताई तो उसने कहा कि वह उससे शादी कर सकता है लेकिन इसके लिए उसे हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। मोघट थाने में अमजद खोकर पर धारा-376(2)एन,506,450,419 भादवि 3(1)(क)/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया।

You may have missed