mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने चुनी रायबरेली सीट, मल्लिकार्जुन खड़गे का एलान

नई दिल्ली,17 जून(इ खबर टुडे)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। वह वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के लिए वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली सीट को चुना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं। मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता है। मैं भी अपने भाई की मदद रायबरेली और वायनाड में करूंगी।

वायनाड का मैं और प्रियंका रखेंगे ध्यान- राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह चुनाव जीतने वाली हैं। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास 2 संसद सदस्य हैं। एक मेरी बहन हैं और दूसरा मैं हूं। मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।

Related Articles

Back to top button