June 16, 2024

राहुल गांधी महापुरुष हैं, वो कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं’, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया कटाक्ष

संभल,23 मई (इ खबर टुडे)। कभी प्रियंका गाँधी के सलाहकार रहे और अब कांग्रेस छोड़ चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘महापुरुष’ बताते हुए कहा क‍ि राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं। वह अपना काम बहुत अच्छी तरह से कर रहे है और बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि देशभर के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटें जीतने वाली पार्टी होगी। प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि अभी वो (राहुल गांधी) पहली तारीख तक और भी बहत कुछ बोलेंगे। उनपर क्या कहा जा सकता है। राहुल गांधी का बहुत बड़ा उपकार है। महात्मा गांधी ने सपना देखा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। वो काम भाजपा भी नहीं कर पाई, लेकिन वो काम राहुल गांधी कर रहे हैं।

You may have missed