October 11, 2024

Order militry : पुतिन ने रूस में सैन्य लामबंदी का दिया आदेश, तीन लाख रिजर्व सैनिकों को बुलाया,

मॉस्को,21सितंबर(इ खबर टुडे)। रूस और यूक्रेन के बीच 7 महीने से जंग जारी है। इस बीच, पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध बिगड़ते जा रहे हैं। इन्हीं हालात के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को राष्ट्र को संबोधित किया और एक बड़ा ऐलान किया। पुतिन ने रूस में आंशिक सैन्य शासन लगने का फैसला किया है।

पुतिन ने अपने संबोधन में पश्चिमी देशों, खासतौर पर अमेरिका से कहा कि रूस के पास हथियारों की कमी नहीं है। बकौल पुतिन, पश्चिमी देशों ने सीमा पार कर ली है। ये देश रूस को कमजोर करना चाहते हैं। रूस को विभाजित और नष्ट करने का आह्वान किया जा रहा है। हमें अपना भविष्य तय करने का अधिकार है।

पुतिन के इस ऐलान को युद्ध की तैयारियों से देखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, इससे रूस को एक मजबूत आधार मिलेगा। आंशिक लामबंदी का मतलब यह हो सकता है कि रूसी नागरिकों को युद्ध के प्रयास में अधिक योगदान देना होगा। पुतिन ने कहा है कि नागरिक जो वर्तमान में रिजर्व में हैं और जो सशस्त्र बलों में सेवा दे चुके हैं, जिनके पास कुछ सैन्य विशिष्टताओं और प्रासंगिक अनुभव हैं, उनकी भर्ती की जाएगी।

रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने आंशिक सैन्य लामबंदी के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह आज से ही लागू हो रहा है। पुतिन के हवासे से मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि यदि क्षेत्रीय अखंडता को खतरा है, तो रूस सभी उपलब्ध साधनों-संसाधनों का उपयोग करेगा। यह कोई झांसा नहीं है। उन्होंने परमाणु हमले की आशंका पर कहा कि रूस के पास ‘पश्चिमी खतरों’ का जवाब देने के लिए ‘बहुत सारे हथियार’ है।

डोनेत्स्क और लुहांस्क बनेंगे रूस का हिस्सा, शुक्रवार से वोटिंग
इस बीच, यूक्रेन के दो शहरों डोनेत्स्क और लुहांस्क को रूस का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से वोटिंग होगी। पुतिन ने फरवरी में जंग छेड़ने से पहले यूक्रेन के इन दो शहरों को स्वतंत्र क्षेत्रों के तौर पर पहचान देने का एलान किया था। अब डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और आंशिक रूप से रूस के कब्जे में मौजूद ज़ापोरिज्ज्यिया क्षेत्र में शुक्रवार से जनमत संग्रह कराने की घोषणा की। यह घोषणा उनके करीबी सहयोगी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा इसकी जरूरत बताए जाने के बाद की गई है।

क्या है डोनेत्स्क और लुहांस्क की स्थिति
पूर्वी यूक्रेन में रूस की सीमा से लगे डोनेत्स्क की गिनती एक समय यूक्रेन के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर होती थी। यह डोनबास राज्य का मुख्य शहर है, जहां कई अहम खनिजों का भंडार है। यह शहर यूक्रेन के बड़े स्टील उत्पादक केंद्रों में से है। यहां की जनसंख्या करीब 20 लाख है। वहीं, लुहांस्क जिसे पहले वोरोशिलोवग्राद के नाम से जाना जाता था, यूक्रेन के लिए कोयले का अहम भंडार है। यह शहर भी डोनबास क्षेत्र का हिस्सा है और रूस के साथ सीमा साझा करता है। इस शहर का उत्तरी हिस्सा ब्लैक सी से लगता है।

इस क्षेत्र को लेकर रूस और यूक्रेन में क्यों है तनाव
डोनेत्स्क और लुहांस्क, यूक्रेन के जिस डोनबास प्रांत का हिस्सा हैं वह रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की मुख्य जड़ रहा है। दरअसल, सोवियत संघ के विघटन के बाद डोनबास क्षेत्र यूक्रेन का हिस्सा बना। उधर, रूस का कहना है कि डोनबास की अधिकतर जनता रूसी भाषा बोलती है और इसलिए उसे यूक्रेन के राष्ट्रवाद से बचाया जाना जरूरी है।

You may have missed