मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में 7 दिन में होगा समस्याओं का समाधान, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए अधिकारियों का आदेश

मध्यप्रदेश में 7 दिन में होगा समस्याओं का समाधान, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए अधिकारियों का आदेश

MP News: मध्यप्रदेश राज्य के लोगों की समस्याओं का निवारण अब 7 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही लोकपथ मोबाइल एप पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या दर्ज कर सकता है। इस एप पर समस्या दर्ज होने के बाद अगले 7 दिन में उस व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा। आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह कल 15 फरवरी को देवास के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने हेतु पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा संचालित विकसित ‘लोकपथ’ एप पर कोई भी व्यक्ति को पीडब्ल्यूडी की सड़कों से संबंधित परेशानी हो रही है तो वह इसकी फोटो खींचकर लोकपथ एप पर अपनी समस्या दर्ज कर सकता है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि लोकपथ एप पर किसी भी व्यक्ति की समस्या दर्ज होने के बाद उसका अगले 7 दिन में अवश्य समाधान करें। इस कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और हाटपिपल्या से विधायक मनोज चौधरी भी मौजूद रहे।

इस प्रकार करें लोकपथ एप पर
शिकायत दर्ज

अगर आप भी अपने संबंधित क्षेत्र की सड़कों से हो रही परेशानी के कारण लोकपथ एप पर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस एप में रजिस्टर्ड सड़कों के पॉटहोल्स/पेच (टूटी-फूटी सड़कों) का फोटो खींचकर अपलोड करना होगा। फोटो अपलोड करने के बाद आपकी शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी को पहुंच जाएगी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारी द्वारा 7 दिनों के अंदर उसी पॉटहोल/पेच का सुधार कार्य करने के बाद लोकपथ एप के माध्यम से समाधान दर्ज किया जाएगा। संबंधित अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान करने के बाद इसकी सूचना शिकायतकर्ता को मोबाइल पर प्राप्त होगी। प्रदेश में लोगों द्वारा इस एप के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन प्रदेश के सभी मरम्मत योग्य राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य जिला और ग्रामीण मार्गों से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है।

लोक निर्माण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर करें लोकपथ एप डाउनलोड

अगर आप भी अपनी संबंधित क्षेत्र की सड़कों को ठीक करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लोकपथ एप पर शिकायत दर्ज करनी पड़ेगी। लोकपथ एप डाउनलोड करने के लिए आपको लोक निर्माण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। ‘लोकपथ’ एप को लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप अपने क्षेत्र की सड़कों के गड्ढों की फोटो खींचकर इस पर डाल सकते हैं। इसके बाद आप की शिकायत का निवारण अधिकारियों द्वारा 7 दिन में करने के बाद आपको सूचना दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button