mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

Judges Transfer : रतलाम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर स्थानान्तरित,श्रीमती शुक्ला होंगी नई प्रधान जिला जज,दो अन्य न्यायाधीशों के भी तबादलें

जबलपुर/रतलाम,18 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने रतलाम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता को जबलपुर स्थानान्तरित कर दिया है। उनके स्थान पर म.प्र.उच्च न्यायालय में जिला जज (निरीक्षण) रही श्रीमती अनुराधा शुक्ला को नियुक्त किया गया है। उच्च न्यायालय में पदस्थ दो और जिला न्यायाधीशों का स्थानान्तरण भी किया गया है।

उच्च न्यायालय के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक,उच्च न्यायालय जबलपुर में पदस्थ मेंबर सेक्रेटरी कपिल कुमार मेहता को बडवानी जिले के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है,जबकि जबलपुर उच्च न्यायालय में ही रजिस्ट्रार एक्जाम रहे जोगिन्दर सिंह को श्योपुर का प्रथम अतिरिक्त जिला जज नियुक्त किया गया है।

रतलाम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता को जबलपुर स्थानान्तरित किया गया है। उन्हे सोमवार को जबलपुर में ज्वाइनिंग देने के आदेश भी दिए गए है। स्थानान्तरण आदेश शनिवार को जारी हुआ और शनिवार को ही रतलाम के प्रधान जिला जज पदमुक्त होकर जबलपुर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button