June 18, 2024

MP Weather : प्री-मानसून ने गर्मी से दी राहत, कई जिलों में तेज हवाओं, हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी

भोपाल,24मई(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। प्री मानसून की वजह से पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां अब तक लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे, तो वहीं, हल्की बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों तो राहत दे दी है।

बीते 24 घंटों में प्री मानसून ने सतना, नौगांव, रतलाम, टीकमगढ़, रीवा, खजुराहो, गुना, सागर, मंडला, ग्वालियर, दतिया, दमोह, भोपाल, जबलपुर, मलाजखंड, रायसने, उज्जैन, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जिले में दस्तक दे चुका है। प्री मानसून के चलते प्रदेश के कई जिलों में सात से आठ डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इन स्थानों पर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़, सीहोर, उज्जैन, मंदसौर, अशोकनगर, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर और उत्तरी जबलपुर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और वज्रपात करने की चेतावनी जारी की है। रतलाम, रायसेन दमोह, पन्ना, और उमरिया जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश, तेज हवाओं और क्रमिक वज्रपात की चेतावनी जारी की। वहीं, विदिशा और सागर जिले में मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में आई इतनी गिरावट
प्री मानसून की दस्तक से पहले जहां प्रदेश के कई हिस्सों का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था तो वहीं, अब हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 न्यूनतम 19.5, इंदौर में अधिकतम 37.8 न्यूनतम 26.0, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.9 न्यूनतम 21.5, जबलपुर में 38.8 न्यूनतम 21.5, छिंदवाड़ा में अधिकतम 40.0 न्यूनतम 22.8, दमोह में 40.8 न्यूनतम 22.0, खजुराहो में 41.4 न्यूनतम 17.5, मंडला में अधिकतम 39.0 न्यूनतम 21.0, नौगांव अधिकतम 40.2 न्यूनतम 19.5, रीवा अधिकतम 35.6 न्यूनतम 20.6, सागर अधिकतम 39.8 न्यूनतम 18.6, सतना अधिकतम 40.2 न्यूनतम 19.9, सीधी अधिकतम 39.8 न्यूनतम 22.2, सिवनी अधिकतम 39.4 न्यूनतम 19.0, टीकमगढ़ अधिकतम 39.0 न्यूनतम 20.6, उमरिया अधिकतम 40 न्यूनतम 21.9, खरगौन अधिकतम 41.0 न्यूनतम 22.2 और पचमढ़ी में अधिकतम 34.8 न्यूनतम 11.2 तापमान दर्ज किया गया।

You may have missed