May 5, 2024

returned to india/पाकिस्तान से 23 साल बाद अपने वतन भारत लौटे सागर के प्रहलाद सिंह

सागर/अमृतसर,30अगस्त(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के प्रहलाद सिंह सोमवार शाम अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचे। पाकिस्तान के रेंजर्स ने उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले किया। प्रहलाद सिंह अभी अटारी में ज्वाइंट चेक पोस्ट पर हैं। यहां उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

अटारी सीमा पर उनके छोटे भाई वीर सिंह उन्हें लेने पहुंचे हैं। प्रहलाद 23 साल पहले अचानक घर से लापता हो गए थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान में हैं। वह पाकिस्तान कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी उनके छोटे भाई को नहीं है।

प्रहलाद सिंह के गांव में खुशी का माहौल
प्रहलाद सिंह की रिहाई और भारत लौटने की खबर से सागर जिले के देवरी तहसील के उनके गांव घोषी पट्टी में खुशी का माहौल है। प्रहलाद के चार भाइयों में से एक बड़े भाई और मां का निधन हो गया है। तीन भाई गांव में ही रहते हैं।

छोटे भाई वीर सिंह बेहद खुश और उन्हें लेने अटारी सीमा पर पहुंचे हैं। वीर सिंह ने बताया कि 1998 में मानसिक रूप से कमजोर प्रहलाद बगैर बताए चले गए थे। वीर सिंह के अनुसार उनका इलाज चल रहा था, काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। 2014 में जब पुलिस उनके घर प्रहलाद की जानकारी लेने आई तो पता चला कि वो पाकिस्तान की जेल में बंद है। इसके बाद उन्हें वापस लाने के लिए प्रयास शुरू किए गए।

पाकिस्तान की जेल में प्रहलाद दूसरे नाम से थे बंद
सागर के एसपी अतुल सिंह अनुसार प्रहलाद के स्वजन मेरे पास आए थे। उन्होंने प्रहलाद के गुम होने व पाकिस्तान की जेल में होने की बात बताई। प्रहलाद पाकिस्तान की जेल में किसी दूसरे नाम से बंद हैं, इसलिए पहचान को लेकर मुश्किल आई। विदेश मंत्रालय से संपर्क कर व फोटो मंगवाकर परिवार वालों से सत्यापित कराया गया। पहचान होने के बाद रिहाई की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds