Kelkar Award : भारतीय किसान संघ के पूर्व अभा उपाध्यक्ष स्व. प्रभाकर केलकर की स्मृति में प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कारों का वितरण,प्रदेश के तीन कृषक हुए पुरस्कृत
Movie prime

Kelkar Award : भारतीय किसान संघ के पूर्व अभा उपाध्यक्ष स्व. प्रभाकर केलकर की स्मृति में प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कारों का वितरण,प्रदेश के तीन कृषक हुए पुरस्कृत

 

सलकनपुर (सीहोर),22 अकटूबर (इखबरटुडे)। देश में गौवंश आधारित जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने और भारतीय किसान संघ के पूर्व अभा उपाध्यक्ष स्व. प्रभाकर केलकर की स्मृति को जीवंत रखने के उदेश्य को लेकर समर्पण सेवा समिति उत्तमस्वामी सेवा धाम सलकन पुर द्वारा गौवंश आधारित जैविक कृषि के क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के तीन कृषकों को प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को एक लाख नगद,जबकि द्वितीय को 31 हज़ार और तृतीय को 21 हज़ार रु. प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Kelkar Award : भारतीय किसान संघ के पूर्व अभा उपाध्यक्ष स्व. प्रभाकर केलकर की स्मृति  में प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि  पुरस्कारों का  वितरण,प्रदेश के तीन कृषक हुए पुरस्कृत

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सीहोर के सलकनपुर स्थित उत्तमस्वामी सेवा धाम आश्रम में शरद पूर्णिमा को स्व. प्रभाकर केलकर की पुण्यतिथि के दिन संपन्न हुआ। समारोह में महामण्डलेश्वर ईश्वरानन्द उत्तम स्वामी आशीर्वाद प्रदाता के रूप में उपस्थित थे। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्यआतिथ्य में आयोजित समारोह में विदिशा सांसद रमाकान्त भार्गव,वरिष्ठ प्रचारक भगवत शरण माथुर,भारतीय किसान संघ के अभा. संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी,क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी,समर्पण सेवा समिति उत्तम सेवा धाम के अध्यक्ष तपन भौमिक इत्यादि अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।

Kelkar Award : भारतीय किसान संघ के पूर्व अभा उपाध्यक्ष स्व. प्रभाकर केलकर की स्मृति  में प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि  पुरस्कारों का  वितरण,प्रदेश के तीन कृषक हुए पुरस्कृत

समारोह के दौरान बताया गया कि भारतीय किसान संघ के पूर्व अभा उपाध्यक्ष स्व. .प्रभाकर केलकर ने जैविक खेती को बढावा देने के लिए कई कदम उठाए थे। उनकी स्मृति को जीवित रखने और गौवंश आधारित जैविक खेती को बढावा देने के लिए समर्पण सेवा समिति उत्तम स्वामी सेवा धाम आश्रम सलकनपुर दारा प्रतिवर्ष प्रभाकर केलकर गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार प्रदान किया जाएगा,जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले कृषक को एक लाख,द्वितीय स्थान पाने वाले को इकतीस हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाले को 21 हजार रु नगद प्रदान किए जाएंगे। समारोह के दौरान ग्राम घिनोदा तहसील खाचरौद(उज्जैन) के किसान गिरधारीलाल पाटीदार को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हे एक लाख रु . का चैक तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसी प्रकार दूसरा पुरस्कार बालागांव हरदा के नन्हेलाल पिता जागेश्वर भाटी को दिया गया। उन्हे इकतीस हजार रु . का चैक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसी प्रकार ग्राम ढोंढा जिला डिंडोरी के बिहारी लाल साहू को तृतीय पुरस्कार के रूप में इक्कीस हजार रु .नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोजनकर्ताओं के मुताबिक समर्पण सेवा समिति उत्तम स्वामी सेवा धाम आश्रम दारा प्रतिवर्ष जैविक कृषि में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को उक्त पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

नर्मदा तट पर स्थित आश्रम पर आयोजित समारोह के दौरान माँ नर्मदा सेवा समिति,माँ नर्मदा भक्त मंडल जैसी अनेक सामाजिक संस्थाओ के सदस्य,नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान चलाने वाले कार्यकर्त्ता,मातृ शक्ति समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। समारोह के पश्चात् भंडारे का भी आयोजन किया गया।