September 29, 2024

रतलाम / थाना स्टेशन रोड पुलिस को मिली सफलता : अवैध मादक पदार्थ एमडी तस्करी में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,01 जून (इ खबर टुडे)। रतलाम शहर मे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में स्टेशन रोड पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तस्करी में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी को न्यायलय में पेश किया। न्यायलय ने दो दिन की पुलिस रिमाण्ड पर सौपा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पुलिस को मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के मामले में प्रभावी कार्यवाही करते हुये 18.03.2024 की मध्य रात्री में भक्तन की बावडी वाले रोड रतलाम से आरोपी आशीष पिता सुशीलकुमार सोनी उम्र 32 बर्ष निवासी धनजीबाई का नोहरा चादनी चोक को अवैध मादक पदार्थ एमडी 30 ग्राम सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर सुनील उर्फ सुर्या पिता इन्दरमलजैन निवीस शास्त्रीनगरह रतलाम, नजरएहमद उर्फ हनी पिता जफर एहमद मुस निवासी नाहरपुरा, सईद उर्फ फजलहुसैन मुस निवासी हाकीमबाडा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तथा प्रकरण में फरार आरोपी एहमद पिता सरदार खां मुस मेवाती निवासी बरखेडी, थाना कालुखेडा को 28 मई को गिरफ्तार किया। बाकी बचे दो आरोपी गुलबादार पिता अजीज खां मुस उम्र 45 बर्ष निवासी परवलिया थाना रिगनोद, शहजाद पिता नाहरखां मुस निवासी माता मेलकी थाना रिगनोद को आज शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आये आरोपियों को न्यायालय पेश किया, जहा न्यायलय ने दो दिन की पुलिस रिमाण्ड पर सौपा गया है। उक्त प्रकरण में सभी आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है।

फरार आरोपीगण को पकडने में उप निरीक्षक शरीफखान, सउनि लक्ष्मण दायमा,सउनि मागीलाल भाठी, प्रधान आर 709राजु अमलियार आर 264 देवीसिह आर हर्षल शर्मा आर. 564 धीरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds