May 17, 2024

PM मोदी की दीर्घायु के लिए उमा भारती ने किया महाकाल का जलाभिषेक, राम मंदिर पर बोली-कई जन्म सार्थक हुए

उज्जैन,27 जुलाई (इ खबरटुडे)।भाजपा नेत्री उमा भारती ने कहा है कि राम मंदिर के लिए 500 संघर्ष चला और आखिरकार अभियान सफल रहा। इस अभियान में आस्था, शौर्य और मर्यादा का मेल था। आज भी हम पर केस चल रहा है। कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, मैं उसे वरदान मानूंगी।

उमा भारती सोमवार को यहां महाकाल दर्शन के लिए आई थीं। उमा भारती ने कहा कि आज देश मे अमीरों और गरीबों के बीच बड़ी खाई है। गरीब पैदल चलते रहे और अमीर घर में एसी में बैठ रामायण-महाभारत देखते रहे। गरीब ट्रेन और ट्रकों से कुचले गए और अमीर हवाई जहाज से अपने कुत्तों को भेजते रहे। इस खाई को पाटना पीएम मोदी के लिए एक बड़ी चुनौती है। यह खाई पटेगी तो ही देश में राम राज्य आएगा।

उन्होंने कहा कि मैंने महाकाल का जलाभिषेक कर मोदीजी के दीर्घायु और यशस्वी होने की प्रार्थना की है। सीएम शिवराज के लिए भी भगवान को जल चढ़ाया है ताकि वे जल्द स्वस्थ हों।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds