September 28, 2024

आज का राशिफल : मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा चौतरफा लाभ, चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि

नई दिल्ली,19जून(इ खबर टूडे)।19 जून का राशिफल ग्रह नक्षत्रों की स्थिति की गणना के अनुसार बता रहा है कि आज चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा।

इस दौरान आज चंद्रमा पर विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से चंद्रमा का नीचत्व भंग होगा और चंद्रमा के नीचभंग राजयोग का लाभ मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष रूप से प्राप्त होगा। साथ ही आज चंद्रमा पर गुरु की भी शुभ दृष्टि बनी रहेगी।

आज मेष राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राशि में बैठे मंगल आपको चुनौतियों से पार निकलने की क्षमता भी प्रदान करेंगे। आपके सामने आज कई नई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको हिम्मत से पूरा करना होगा।

आपके काम आज प्रयास करने पर बनते चले जाएंगे जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि के जातक आज भाग्यशाली रहेंगे। आपकी राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग आपको बुद्धि कुशलता से लाभ दिलाएगा। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और मानसिक खुशी मिलेगी। यदि आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। निवेश किया धन बढ़ता हुआ देखकर भी आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आज आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है, तकनीकी समस्या भी आ सकती है। आज माता के साथ तालमेल बनाकर रखें, किसी बात से माता नाराज हो सकती हैं।

वृषभ राशि के लिए भाग्य लाभ का सृजन
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। राशि से दूसरे भाव में शुक्र का संचार और सप्तम में चंद्रमा गोचर आपके लिए लाभ का सृजन कर रहा है। ऐसे में यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है, इसमें भाग्य आपका भरपूर साथ। दिन भर के काम जल्दी निपटाकर आज आप शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और स्नेह बना रहेगाय़ संतान के भविष्य को लेकर कोई कार्य चल रहा था तो वह आज पूरा हो जाएगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहने वाला है।

कर्क राशि वालों के फैसले लाभकारी
कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में नीच भंग राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ आज सुखद रहने वाली है। आपके परिवार में विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की शादी की बात चल रही है तो इस मामले में सुखद खबर मिलेगी। आज आप शुभ कार्य करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। आपके द्वारा लिए गए फैसले भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपको आज कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा और प्रतिद्वंद्वियों से भी आपको तारीफ मिल सकती है। शाम का समय धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि वालों को सफलता और सम्मान
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति से आपकी अनबन चल रही है तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आपकी राशि से आज चतुर्थ भाव में चंद्रमा का संचार होना आपके लिए शुभ रहेगा। अगर माता की सेहत बीते दिनों सही नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। कोई सम्मान या सफलता मिलने से आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे परिवार के सदस्य मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आप जो भी काम करेंगे आज उसमें आपको पूरी सफलता मिलने वाली है।

कन्या राशि वालों को सरकारी काम में सफलता
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है चंद्रमा का संचार आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। आप आज बड़ों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन को शांति और आनंद की अनुभूति होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको संयम से काम लेना होगा, आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज है तो आज उनके साथ रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें, आपके संबंध बेहतर हो जाएंगे। लव लाइफ में आज भरपूर प्यार बना रहेगा। आज मित्रों के घर आने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला राशि वालों को फंसा धन मिल सकता
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर साथ ही शुक्र का भाग्य भाव में होना आपके लिए सफलता का योग बना रहा है। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी से भी आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि आज बनी रहेगी। पूर्व में किए किसी काम के लिए आपको तारीफ मिल सकती है और आपका यश बढ सकता है। आपका फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वालों को जल्दबाजी से नुकसान
आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी रहेगा लेकिन इन्हें आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेना नुकसानदायक हो सकता है। आपके ऊपर आज अचानक से कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है जिसको लेकर भी आज आप चिंतित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आज आपकी मुलाकात हो सकती है, किसी मित्र की मदद से आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि वालों को आय व्यय में संतुलन
धनु राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा ऐसे में इनको आज अपनी आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपकी राशि से आज द्वादश भाव में हो रहा चंद्रमा का संचार किसी गलत निर्णय से आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए आपको फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। वैसे आज आर्थिक मामलों में आपको भाग्य लाभ दिला सकता है। अगर आप लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें भी आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से आपके संबंध सहयोगपूर्ण रहेंगे और आपको इनसे लाभ भी प्राप्त होगा।

मकर राशि पर भाग्य मेहरबान
मकर राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग और साथ प्राप्त होगा। ऐसे में आपको आज कम प्रयास में ही बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके लिए सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज अपना अटका और रुका हुआ धन भी मिल सकता है वहीं दूसरी ओर आज आपका व्यापार भी आपको अच्छा मुनाफा देगा। नौकरी में आज उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ जाएगा।

कुंभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा
आज कुंभ राशि से दसवें भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज का दिन कुंभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। आपको आज अचानक ही कुछ लाभ का मौका मिल सकता है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि यदि आज आपका अपने भाइयों और पड़ोसियों से कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। व्यापार में आज किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद और सहयोग मिलने से आपकी तरक्की होगी।

मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा
मीन राशि से आज भाग्य भाव में हो रहा चंद्रमा का गोचर इनके लिए लाभकारी रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज आप अपने व्यापार को बढाने के लिए कारोबार में और धन लगाने की सोच सकते हैं। निवेश भी आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में आपके शत्रु आज आपके प्रभाव के आगे शांत रहेंगे। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds