mainआलेख-राशिफल

Top Bear Brand: भारत में सबसे ज्यादा इस बीयर को करते हैं लोग पसंद, कंपनी पर हो रही है जमकर धनवर्षा

Most popular bear in India: भारत में करोड़ों लोग शराब के शौकीन है। देश में शराब के साथ-साथ बीयर को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। शराब ठेकेदारों के साथ-साथ सरकार का खजाना भरने में भी अहम रोल अदा करती है। बियर के शौकीन लोगों को भी अलग-अलग पसंद है।

देश में सबसे ज्यादा कॉल्स परख बियर को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। कॉल्सबर्ग लोगों की पहली पसंद होने के कारण इस बियर को बनाने वाली कंपनी पर धन वर्षा भी जमकर हो रही है।

कार्ल्सबर्ग बीयर इंडिया की कुल आय 15.2 प्रतिशत बढ़कर 8,044.9 करोड़ रुपये हो गई। यह भारत में कार्ल्सबर्ग का अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व है। प्रमुख बीयर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कार्ल्सबर्ग इंडिया के मुनाफे में बंपर उछाल आया है।

कॉल्सबर्ग ने कंपनी पंजीयक (आरओसी) ने जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का मुनाफा 60.5 प्रतिशत बढ़ाकर 323.1 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबार आसूचना मंच टॉफलर के माध्यम से प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कार्ल्सबर्ग इंडिया की कुल आय 15.2 प्रतिशत बढ़कर 8,044.9 करोड़ रुपये हो गई।

यह भारत में कार्ल्सबर्ग का अब तक का सबसे ऊंचा राजस्व है। इस तरह कंपनी ने 8,000 करोड़ रुपये के राजस्व के आंकड़े को पार कर लिया, कंपनी ने कहा, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एकल वित्तीय विवरण के तहत उसका मुनाफा 323 करोड़ रुपये रहा है।

गर्मियों में और ज्यादा आएगा उछाल

कंपनी ने कहा कि बीयर उद्योग ने मात्रा के लिहाज से अच्छी वृद्धि जारी रखी है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की नकदी और बैंक शेष बढ़कर क्रमश: 930.4 करोड़ रुपये और 1,116.5 करोड़ रुपये हो गया है। अब गर्मियां शुरू होने को हैं तो कंपनी को और अधिक राजस्व की उम्मीद है।

कार्ल्सबर्ग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 201.3 करोड़ रुपये का कुल लाभ दर्ज किया था। एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय 6,937 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन पर भी भारी किया जा रहा खर्च

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का आबकारी शुल्क खर्च 13.4 प्रतिशत बढ़कर 4,877.8 करोड़ रुपये रहा। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 4,301.6 करोड़ रुपये था। कार्ल्सबर्ग इंडिया का विज्ञापन प्रचार व्यय वित्त वर्ष 2023-24 में 96.5 करोड़ रुपये था और कुल व्यय 13.4 प्रतिशत बढ़कर 7,628.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के विज्ञापन भी लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं।

राजस्व बढ़ा, बाजार हिस्सेदारी कम हुई

कॉरपोरेशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में कार्ल्सबर्ग इंडिया की बाजार हिस्सेदारी 14.9% थी, जो अब घटकर 13.3% रह गई है। इसके बावजूद, कार्ल्सबर्ग इंडिया भारतीय बीयर बाजार में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

कार्ल्सबर्ग इंडिया, सिंगापुर स्थित साउथ एशियन ब्रेवरीज़ प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है, जो डेनमार्क की प्रमुख शराब निर्माता कंपनी कार्ल्सबर्ग के स्वामित्व में है। भारतीय बीयर बाजार में कार्ल्सबर्ग की प्रतिस्पर्धा हीनेकेन की यूनाइटेड ब्रेवरीज़ लिमिटेड और AB InBev से है।

यह तीनों कंपनियां मिलकर भारत में बिकने वाली 85% बीयर की आपूर्ति करती हैं। इसके अलावा अन्य बीयर कंपनियां भी भारत में अच्छी पैठ बनाए हुए हैं।

Back to top button