mainब्रेकिंग न्यूज़मंदसौर

Crime news : सात साल की मासूम पर मां-बाप का जुल्म, तीन बार कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास, आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

मंदसौर,14जुलाई(इ खबर टुडे)। मंदसौर जिले के गुड़भेली गांव में सात साल की मासूम के साथ मां-बाप ने ही जुल्म किए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मासूम बच्ची को दोनों ने गोद लिया और बेटा होने के बाद उसपर सितम करने लगे। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि मासूम ने छोटी सी उम्र में तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के गुडभेली निवासी शेषल और संगीता ने महज 5 दिन की बच्ची को गोद लिया था। उस दौरान शेषल और संगीता के कोई औलाद नहीं थी। करीब डेढ साल इनके एक बेटा हुआ। बेटा होने के बाद दोनों का बच्ची के प्रति व्यवहार बदल गया और उसके साथ मारपीट करने लगे। दोनों उसे यातनाएं देते और भूखा रखते थे। सौतेली मां उसे छत से उलटा लटका देती थी।

ग्रामीणों की मानें तो मासूम तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। दो बार कुएं में कूदने के साथ एक बार फंदे से लटकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि मां के कहने पर ही बच्ची ने जान देने की कोशिश की है। वह घर का पूरा काम करती और उसे भरपेट खाना भी उसकी सौतेली मां नहीं देती थी। पड़ोसी कमलेश पाटीदार ने बताया कि सौतेली मां एक दिन बच्ची को पीट रही थी, मना करने के बाद भी उसके साथ मारपीट करती रही। बाद में बच्ची को छत से लटका दिया। मौके पर भीड़ को इकठ्ठा होते देख बच्ची को आरोपी महिला ने खींच लिया, लेकिन उसके बाद भी मारपीट करती रही।

प्रॉपर्टी ब्रोकर शेषल जैन की शादी 2010 में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के सावरोली गांव की रहने संगीता से हुई थी। शादी के कई साल बाद भी दोनों को औलाद नहीं हुई तो उन्होंने अपने एक दोस्त की 5 दिन की बच्ची को गोद ले लिया। करीब डेढ़ साल बाद ही उन्हें बेटा हो गया। मंगलवार को बच्ची को छत से नीचे उलटा लटकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। उसी दौरान बच्ची को ग्रामीणों ने बचा लिया। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button