May 15, 2024

नगर निगम परिसर में जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ

रतलाम,26अगस्त(इ खबर टुडे)। मध्यांचल जैविक विकास समिति द्वारा उत्पादित जैविक उत्पाद को बेचने के लिए नगर पालिक निगम परिसर रतलाम में त्रिशक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा सब्जियां एवं फलों, दाले,व खाद्यान्न (अनाज) आदि गुणवत्ता युक्त तथा वाजिब दाम पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

रसायनमुक्त एवं शुद्ध ताजा उत्पाद का विक्रय केंद्र का शुभारंभ करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जैविक फल सब्जियां आदि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी जैविक खेती को प्रोत्साहन के लिए जीवामृत घन जीवामृत, अग्नि अस्त्र, नीमा अस्त्र तथा सतपरणी‌‌ अर्क आदि बनाने की विधि एवं उसके उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाकर अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जावे।

आगामी समय में शहर के विभिन्न स्थानों पर जैविक उत्पाद के जगह-जगह आउटलेट खोला जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा निगम आयुक्त को यह भी निर्देशित किया गया कि उक्त जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर शहर की जनता को शुद्ध एवं जैविक उत्पाद की जानकारी के लिए ऑटो रिक्शा एवं अन्य जगह जगह होल्डिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जावे।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने उद्बोधन में जैविक खेती से मिट्टी, पानी भी शुद्ध होगा। जैविक उत्पाद की ब्रांडिंग प्रचार प्रचार में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहेगी तथा कृषकों को जैविक खेती के संबंध में अधिक से अधिक प्रशिक्षण देकर प्रेरित किया जाए। निगमायुक्त श्री अभिषेक गहलोत, उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा जैविक खेती से तैयार उत्पाद के महत्व एवं स्वागत भाषण देकर जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी गई।

परियोजना संचालक आत्मा निर्भय सिंह नरगेश, डिप्टी डायरेक्टर उद्यानिकी पप्पूसिंह कनेल,राजेंद्र सिंह राठौड़ आंबा उत्पादक कृषक,चंद्रभानु चौधरी धामनोद,भंवर सिंह कसारी,वीरपाल सिंह किरार अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया।

अब निरंतर उक्त विक्रय केंद्र से ताजा सब्जी एवं फलों, दालों, अनाज आदि जैविक सामग्री आसानी से उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगी तथा दाम भी वाजिब रहेगा। नागरिकों से अपील है कि जहरमुक्त सामग्री का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य को निरोग बनाए रखें तथा रसायनमुक्त उत्पाद का सेवन करें।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds