Oneplus smartphone: वनप्लस स्मार्टफोन यूजर के लिए होली पर खुशखबरी, इन स्मार्टफोन में अपडेट, कैमरा इंम्प्रूव अब आएंगे धांसू फोटोज

वन प्लस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर अपने नोर्ड 3 और नोर्ड 4 स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट ऑक्सीजन 0एस 15 अपडेट जारी कर दिया है। नया अपडेट फोन में कई बदलाव लेकर आने वाला है, जिसमें सिस्टम स्टेबिलिटी, सिक्योरिटी और ओवरआल फोन की परफॉरमेंस में सुधार आएगा। अपडेट धीरे-धीरे रीजन में जारी किया जा रहा है, जिसमें नोर्ड 3 को ऑक्सीजन 0एस 15.0.0403 और नोर्ड को ऑक्सीजन 0एस 15.0.0.500 मिल रहा है। वनप्लस नॉर्ड 3 के लिए ऑक्सीजनओएस 15.0.0.403 वनप्लस नॉर्ड 3 अपडेट, वर्जन अब भारत में उपलब्ध है।
नए अपडेट के बाद यूजर्स को एआई-इंप्रूवमेंट यानी की कई नए फीचर्स भी मिलेंगे। ऑडियो समरी, डॉक्यूमेंट एआई, नोट्स एआई और कॉल समरी जैसे एआई फीचर्स को शामिल किया गया है। ऐप लैग इशू को ठीक किया गया है जिससे फोन की परफॉरमेंस फास्ट हो जाएगी। सुरक्षा बूस्ट – लेटेस्ट जनवरी 2025 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच को इसी अपडेट के साथ इंटीग्रेट किया गया। फोन के एनिमेशन में भी सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि इसने ऐप के स्विचिंग टाइम को कम कर दिया है और यह काफी स्मूथ बना दिया है।
यूजर्स को दिखेंगे ये बदलाव
नए अपडेट के बाद नॉर्ड 4 यूजर्स नोर्ड 4 से आईओएस डिवाइस के बीच फोटोज और फाइल्स को आराम से शेयर कर पाएंगे। वहीं कैमरा के जुड़ा बदलाव होगा की अब आप फोटो को कस्टमाइज कर पाएंगे। इसके साथ ही नाईट मोड में फोटोज ओवरएक्सपोज्ड होने वाले बग को भी ठीक किया गया है। इसके साथ ही ब्लूटूथ से कनेक्ट होने पर फोटो और विडियो का एसवाईएनसी नहीं होने वाले बग को भी ठीक किया गया है।