mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

रतलाम / एक बार फिर दिखी तेंदुए की मूवमेंट,औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के परिसर में घूमते हुए दिखाई दिया :देखिये वीडियो

रतलाम,18 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। तीन दिन पूर्व शहर के रेलवे कॉलोनी में घुसे तेंदुआ को पकड़ने में नाकामयाब वन विभाग टीम की एक और लापरवाही सामने आई है। लापता तेंदुए की मूवमेंट कल शाम (मंगलवार) को औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित खेतान फैक्ट्री के परिसर में देखी गई।

फैक्ट्री मे मौजूद कर्मचारियों ने तेंदुए को परिसर में घूमते देखा। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। इस बात की सूचना फौरन वन विभाग औऱ पुलिस को दी गई। वन विभाग और पुलिस को सुचना देने पर भी उनका अमला मौक़े पर नहीं पंहुचा। तेंदुए के शहर मे घूमने की ख़बर से शहर में दहशत का माहौल अभी भी बरकरार है। तेंदुए के शहर मे घूमने की ख़बर से शहर में दहशत का माहौल अभी भी बरकरार है।

जानकारी के अनुसार उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर को रेलवे कालोनी में तेंदुए द्वारा एक व्यक्ति को घायल किए जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। तेंदुए की खबर मिलने पर वन विभाग का अमला पिंजरे लेकर मौके पर पंहुचा था। वन विभाग द्वारा तेंदुआ पकडने के लिए उज्जैन और इन्दौर से विशेष टीमे बुलाई गई थी, जो देर शाम को रतलाम पंहुच गई थी।

ट्रैंक्युलाइजर गन लेकर रतलाम पंहुची इन्दौर और उज्जैन की टीमें और रतलाम वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रुप से रविवार की पूरी रात तेंदुए का सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए की कोई खबर नहीं मिल पाई। वन मण्डलाधिकारी डीएस निगवाल स्वयं रात भर इस सर्चआपरेशन की मानिटरिंग करते रहे। लेकिन तेंदुए की कोई खबर नहीं मिल पाई।

पूरी रात खोजने पर भी जब तेंदुआ नहीं मिला तो उज्जैन और इंदौर से आई टीमें वापस लौट गई थी। अब तेंदुआ फिर नजर आ गया है ऐसे में यदि उसे जल्दी पकडा नहीं गया तो शहर पर खतरा बरकरार रहेगा।

Related Articles

Back to top button