mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

BJP celebrated : 4 राज्यों में चुनावी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली-दिवाली, पार्टी कार्यालय पर मना जश्न, पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाया

रतलाम,10मार्च(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी की 4 राज्यों में प्रचण्ड जीत पर रतलाम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया। इसमें कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और पार्टी के जिला संगठन प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित सभी पदाधिकारियों व नेताओं का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाईयां दी। पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और आतिशबाजी के साथ-साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का उत्साह प्रकट किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस पैलेस रोड से डालू मोदी बाजार, महलवाड़ा, थावरिया बाजार आदि कई क्षेत्रों में पहुंचा और चौराहे-चौराहे पर आतिशबाजी की गई एवं गुलाल लगाई गई। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ओपेन्द्रसिंह, सुनील सारस्वत, प्रदीप चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, करण धीर्य बड़गोत्या, आदित्य डागा, मण्डल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, विनोद यादव, लोकेश जायसवाल, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, कमल सिलावट, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, जिला महामंत्री अनिता पाहुजा, मनीषा शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button