February 14, 2025

कांग्रेस को झटके पर झटका:अब गुजरात के जूनागढ़ के एक ओर विधायक ने कांग्रेस को छोड़कर थामा बीजेपी का हाथ

bjp logo

जूनागढ़ ,09अक्टूबर(इ खबर टुडे)। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। ताजा खबर यह है कि एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जूनागढ़ जिले के तलाला से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भागा भाई बराड़ ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष डॉ निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि वे खुद के साथ-साथ अपने समधी के लिए भी टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने इससे इन्कार किया तो इस्तीफा दे दिया।

इससे एक दिन पहले गुजरात में 10 बार के कांग्रेस विधायक रहे मोहनसिंह राठवा ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 78 वर्षीय राठवा भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में कांग्रेस 27 साल से सत्ता से बाहर है। अब चुनाव से ऐन पहले बड़े नेता साथ छोड़कर रहे हैं। इससे कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो रही है।

You may have missed