April 27, 2024

Oscar Award 2023: नाटू-नाटू ने जीता बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए अवॉर्ड, दुनियाभर में मचाया धमाल

नई दिल्ली,13मार्च(इ खबर टुडे)। 95वें एकेडमी अवॉर्ड का आगाज हो गया है। हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है।

सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत को दो ऑस्कर मिल चुके हैं। पहले भारत की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को शार्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट के लिए ऑस्कर मिला, जिसके बाद आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजिनल सांग के लिए सम्मानित किया गया।

नाटू-नाटू के संगीतकार एमएम कीरावनी ने मंच पर जाकर ऑस्कर हासिल किया। दुनिया के श्रेष्ठ 15 गानों को पछाड़ते हुए नाटू-नाटू ने यह उपलब्धि हासिल की है। ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना था, जिसने अब ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की फिल्में चार श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट हुई थी और दो में जीत मिली।

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड जर्मनी की ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट को मिला। बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर द बॉय दो मोल, द फॉक्स ऐंड द हॉर्स को मिला है। बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवॉर्ड अवतार: द वे ऑफ वाटर के लिए जो लेटरी, रिचर्ड बैनेहम, एरिक सैनडन और डेनियल बैरेट को दिया गया है।

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का ऑस्कर अवॉर्ड ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट के लिए क्रिस्टियन एम गोल्डबेक को और सेट डेकोरेशन के लिए अर्नस्टाइन हिपर को संयुक्त रूप से दिया गया है। बेस्ट साउंड का ऑस्कर अवॉर्ड टॉन गन मैवरिक के लिए मार्क वेनगार्टन, जेम्स एच माथेर, अल नेल्सन, क्रिस बर्डन और मार्क टेलर को मिला। बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड विमन टॉकिंग के लिए सारा पॉली को मिला है। बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वंस के लिए डेनियल क्वान और डेनियल शेनर्ट को मिला।

इस बार का ऑस्कर भारत के लिए बहुत अहम रहा। आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजिनल सांग के लिए शार्टलिस्ट किया गया था। वहीं आल दैट ब्रीथ्स डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए और द एलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री शार्ट के लिए दौड़ में थी। यह पहली बार रहा, जब भारत निर्मित प्रोडक्शन ने इतने सारे नामांकन अर्जित किए हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds