May 16, 2024

National Corona Update बीते 24 घंटे में 45,641 नए मरीज मिले, 60,258 ठीक हुए और 816 ने जान गंवाई; 78 दिन में सबसे कम रहा मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली,30 जून (इ खबर टुडे )। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45,641 नए मरीजों की पहचान हुई। 60,258 ठीक हो गए और 816 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा । 78 दिन में रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा सबसे कम रहा है। इससे पहले 12 अप्रैल को 880 लोगों ने इस महामारी से दम तोड़ा था। मंगलवार को एक्टिव केस में 15,438 की कमी आई। अब देश में 5.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,641
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 60,258
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 816
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.03 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.94 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.98 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.31 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य

इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds