May 16, 2024

National Corona Meter : कोरोना मामलो में बढ़ोत्तरी,बीते 24 घंटो में 38176 नए केस आए, 35945 मरीज ठीक हुए, 411 की मौत हुई

नई दिल्‍ली, 26 जुलाई (इ खबर टुडे)। देश में कोरोना के मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे है। रविवार देश में कोरोना के 38,176 नए केस सामने आए। इस दौरान 35,945 लोग ठीक हुए और 411 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 2,112 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। तीसरी लहर की आशंका के बीच चिंता की बात यह भी है कि देश के 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो रही है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,176
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,945
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 411
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.05 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds