May 19, 2024

National Corona Meter दो दिनों की मामूली गिरावट के बाद देश के कोरोना आंकड़ों में फिर बढ़ोत्तरी,24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले और 3.52 लाख ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

नई दिल्ली,13 मई (इ खबर टुडे)। देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।

देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रोजाना रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,128
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.37 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.97 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.57 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.22 लाख

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

  1. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 46,781 लोग संक्रमित पाए गए। 58,805 लोग ठीक हुए और 816 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 78,007 लोगों की मौत हो गई। 5.46 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

  1. उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 18,023 लोग संक्रमित पाए गए। 27,139 लोग ठीक हुए और 326 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.63 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.40 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,639 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.06 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

  1. दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 13,287 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,071 लोग ठीक हुए और 300 की मौत हो गई। अब तक 13.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 82,725 का इलाज चल रहा है।

  1. छत्तीसगढ़

यहां बुधवार को 10,150 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,035 लोग ठीक हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,094 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

  1. गुजरात

राज्य में बुधवार को 11,017 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,264 लोग ठीक हुए और 102 की मौत हो गई। अब तक 7.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,731 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.27 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

  1. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 8,970 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,324 लोग ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। अब तक 7 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,679 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.09 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds