May 18, 2024

Encroachment Removal : अवैध कालोनियों के खिलाफ नगर निगम का अभियान,चार स्थानों से हटाए अतिक्रमण

रतलाम,02 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। शहर में अवैध तरीके से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को नगर निगम के दल ने शहर में चार स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाए। अवैध कालोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,नगर निगम के दस्ते ने सिटी इंजीनियर एसके व्यास और जीके जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार सुबह अतिक्रमण विरोधी अभियान प्रारंभ किया,जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान निगम के दस्ते ने अर्जुन नगर के पास करीब डेढ बीघा क्षेत्र में बनाई जा रही अवैध कालोनी को हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया। इसके अलावा दिलीप नगर में अवैध रुप से बनाई गई एक सीमेन्ट कांक्रीट की रोड को हटाया गया। इसी तरह बजरंग नगर में बनाई जा रही एक अवैध कालोनी को भी हटाया गया। निगम सूत्रों के अनुसार,नई ईदगाह के पास भी एक भूमाफिया द्वारा अवैध रुप से प्लाटिंग की गई थी। निगम के दस्ते ने इसे भी हटाया। अतिक्रमण अभियान के तहत जहींअवैध कालोनियों के निर्माण को नेस्तनाबूत किया गया वहीं शेड इत्यादि के निर्माण भी हटाए गए। अतिक्रमण अभियान के दौरान बडी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्यवाही के दौरान एसडीएम अभिषेक गेहलोत और सीएसपी हेमन्त सिंह भी मौजूद थे।

निगम के कार्यपालन यंत्री एसके व्यास ने बताया कि जिन भूमियों पर से अतिक्रमण हटाया गया है,उनके राजस्व रेकार्ड की जांच की जा रही है,ताकि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। श्री व्यास ने बताया कि निगम द्वारा सम्बन्धित दोषी व्यक्तियों से पन्द्रह हजार रु. प्रतिघण्टे की दर से जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे और इन सभी के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। श्री व्यास ने बताया कि निगम द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में अवैध रुप से बनाई जा रही कालोनियों के विरुद्ध यह कार्यवाही आगामी दिनों में की जाएगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds